Skip to main content

विश्व कल्याण की कामना के साथ श्री काल भैरव अष्टमी के मौके पर पूजा अर्चना

 


हरिद्वार। श्री काल भैरव अष्टमी के अवसर पर टीबड़ी फाटक स्थित शनि मंदिर में पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर हिंदू रक्षा सेना के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक स्वामी मोतीराम महाराज ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति काल भैरव की पूजा अर्चना करता है। उसके जन्म जन्मांतर के पापों का शमन हो जाता है और जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है। साथ ही उसे भगवान शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। क्योंकि काल भैरव भगवान शिव के ही रौद्र रूप हैं। जिनकी पूजा करने वाले व्यक्ति पर कोई भी आसुरी शक्ति हावी नहीं हो सकती। भगवान काल भैरव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भय के भक्षक और जग के रक्षक भगवान काल भैरव की कृपा जीवन में आने वाली सभी नकारात्मक शक्तियों का अंत करती है। शत्रु हो या बाधा सभी को दूर कर भगवान काल भैरव कृपा प्रदान करते हैं। हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि भगवान काल भैरव धन और यश की कामनाओं को पूर्ण करते हैं। काल भैरव भगवान शिव का ही अत्यंत प्रबल और प्रचंड स्वरूप हैं। जिन की शरण में जाने वाले भक्तों का उद्धार निश्चित तौर पर होता है। भगवान काल भैरव की पूजा से दुख संकट दूर होते हैं और शत्रुओं पर व्यक्ति को विजय प्राप्त होती है और उसमें सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है। इस अवसर पर हिंदू रक्षा सेना के जिला अध्यक्ष अभिनव भारद्वाज, अमित चैहान, अरुण शर्मा, गौरव भारद्वाज, अविनाश पांडे, प्रदीप त्यागी, अनिल गुप्ता, संजय शर्मा, सोनू, अंश, रघुवीर सिंह, अमर, बाबूराम, विपुल डंडरियाल, मयंक गर्ग, आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।