Skip to main content

स्वामी कैलाशानंद गिरी ने श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि में दिया 11 लाख रूपए का चेक

 हरिद्वार। श्री निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 11लाख रुपए की समर्पण राशि का चेक श्रीराम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय को प्रदान किया। 3 दिन के हरिद्वार प्रवास के अंतिम दिन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर न्यास के महामंत्री चंपत राय ने निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से दक्षिण काली मठ जाकर मुलाकात की। इस अवसर पर चंपतराय ने निरंजन पीठाधीश्वर को श्री राम मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी दी। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि जिस दिन से राम मंदिर निर्माण को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। उसी दिन मंदिर निर्माण के लिए छोटे से समर्पण की घोषणा कर दी गई थी। इसके अलावा पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज पूर्व में 21 लाख रुपए की समर्पण राशि मंदिर निर्माण के लिए दे चुके  है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जल्द से जल्द भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण अयोध्या जी में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष के संघर्ष के सुखद परिणाम आए हैं। सदियों के इंतजार के बाद रामलला के मंदिर निर्माण की बारी आई है। मंदिर निर्माण में जन सहभागिता हो तथा यह मंदिर किसी धर्म संप्रदाय समुदाय का ना होकर संपूर्ण राष्ट्र का बने। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा जो निधि समर्पण अभियान चलाया गया था। वह अति सराहनीय व आत्मीय रहा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए अपेक्षा से बहुत अधिक लोगों ने समर्पण कर भव्य दिव्य मंदिर निर्माण की नींव रखी है। श्री स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए चंपतराय ने कहा कि संतों की भावनाओं के अनुरूप ही श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। उन्होंने सभी संतो से आग्रह किया कि वे मंदिर निर्माण का कार्य स्वयं देखने आएं और दिव्य भव्य मंदिर निर्माण के साक्षी बने। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...