Skip to main content

विजय संकल्प यात्रा का जनपद के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में भव्य स्वागत होगा-बिष्ट

 

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विजय संकल्प यात्रा के गढ़वाल मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि 18 दिसंबर से हरिद्वार से प्रारंभ होने वाली विजय संकल्प यात्रा का हरिद्वार जनपद के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में भव्य स्वागत होगा। उन्होंने बताया कि नुक्कड़ सभाएं, बड़ी सभाएं और रोड शो भी आयोजित किए जाएंगे। यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। हरिद्वार में रोड शो आयोजित किया जाएगा और यहां यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। 19 दिसंबर को यात्रा जगजीतपुर, हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर, खानपुर होते हुए रुड़की पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद 20 दिसंबर को यात्रा भगवानपुर, इकबालपुर, चुड़ियाला, झबरेड़ा, शेरपुर, लखनौता चैराहा, मंगलौर होते हुए पुनः रुड़की में रात्रि विश्राम करेगी। वहीं 21 दिसंबर को रुड़की से पिरान कलियर, शांतरशाह, बौंगला, सुल्तानपुर, मंजरी, बहादराबाद, खेड़ली, बेगमपुर होते हुए रानीपुर पहुंचेगी। रानीपुर में रात्रि विश्राम के बाद 22 दिसंबर को प्रातः 9रू00 बजे रानीपुर से लालढांग के लिए प्रस्थान करेगी और 11रू00 बजे हरिद्वार जिले से प्रस्थान कर जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान ने बताया यात्रा में प्रतिदिन कोई न कोई केंद्रीय पदाधिकारी या प्रदेश सरकार के मंत्री रहेंगे। यात्रा का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है और मिशन 2022 के संकल्प को पूरा करने के लिए आमजन का आशीर्वाद लेना है। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया की सभी विधायक अपनी विधानसभा में यात्रा के संयोजक रहेंगे।युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। महिला मोर्चा द्वारा तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित योजना बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चैहान, ज्वालापुर विधायक सुदेश राठौर, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चैधरी, अनिल अरोड़ा, अनामिका शर्मा, आशु चैधरी, शोभाराम प्रजापति, विजय चैहान, लव शर्मा, मोहित वर्मा, धर्मेंद्र चैहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...