Skip to main content

कांग्रेस पार्टी का 137वाॅ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

 


हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पर मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि आज कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं कांग्रेस 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में सर ऐ ओ ह्युम की अध्यक्षता में स्थापित हुई थी। तब से लेकर आज तक कई उतार-चढ़ाव कांग्रेस में आए तथा कांग्रेस ने 1947 में सभी के सहयोग से देश को आजाद कराया। कांग्रेस आज विशाल बरगद के वृक्ष की तरह खड़ी है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सन 1885 में कांग्रेस स्थापित हुई तथा सन 1906 में दो दल एक नरम दल और गरम दल हो गए। नरम दल में बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, बिपिन चंद्र पाल थे व गरम दल में गोपाल कृष्ण गोखले,फिरोजशाह मेहता, तथा दादाभाई नरोजी थे तथा सन् 1916 में कांग्रेस अध्यक्ष एनी बिसेंट तथा महात्मा गांधी जी के प्रयास से दोनों एक हो गऐ और 1947 में सभी ने मिलकर भारत को आजाद कराया।श्रमिक नेता मुरली मनोहर तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कांग्रेस का 137 वर्ष का विस्तार से इतिहास बताया तथा कहा कि कांग्रेस आज भी पुरुषों के सिद्धांतो पर चल रही है आज भी हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई को एक समान इज्जत देकर चल रही है। किंतु देश में आज फिरकापरस्त ताकतों ने लोगों को गुमराह करके सब में फूट डालने का कार्य किया है। अब भारत में प्रत्येक जनमानस को अपने लूटने,पिटने का पता लग गया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी तथा महिला जिलाध्यक्ष बिमला पांडे ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने अपने खून पसीने से सींच कर प्रत्येक देशवासी को उस को सम्मान से जीना सिखाया। आत्मनिर्भर बनाने की पूरी कोशिश की परंतु आज देश में भाजपा ने अस्थिरता पैदा करके देश के सभी महारत्नों को तथा हमारे महापुरुषों की विरासत को बेचने का कार्य किया और कर रही है। नगर ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी व मायापुर ब्लाक अध्यक्ष रविकशचप ने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है,बेरोजगारी चरम सीमा पर है,महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं ऐसे में देश के हालात खराब हो रहे हैं देश को अब सुरक्षित हाथों में आने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को चै बलजीत सिंह, कार्यकारी ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चैधरी, आशीष गोस्वामी,अनिल भास्कर, महेश प्रताप राणा,बी एस तेजियान,पार्षद मेहरबान खान,पार्षद उदयवीर चैहान, पार्षद अमन गर्ग,पार्षद जफर अब्बासी,पार्षद राजीव भार्गव,सपना सिंह,बीना कपूर, जटाशंकर श्रीवास्तव,डॉ समीर सिंह,आशीष शर्मा,संजीव चैधरी, वरुण बालियान,रवीश भटिजा, कैलाश प्रधान, सतेंद्र वर्मा, वेदपाल तेजियान,दिनेश पुंडीर,नवेज अंसारी,विशाल राठौड़,वसीम सलमानी, बलराम राठौड़, अशोक उपाध्याय,गौरव चैहान,प्रदीप अग्रवाल,दिनेश वालिया, आकाश बिरला, गौरव चैहान, देवाशीष भट्टाचार्य,शाहनवाज खान,इंद्र कुमार गौड़, कपिल पाराशर,आशीष भारद्वाज, सुभाष कपिल, गुलशन नैयर, मनोज जाटव,तुषार कपिल,शुभम जोशी, जगदीप असवाल,पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा,जितेंद्र चैधरी, हरिशंकर प्रसाद,हरद्वारी लाल,राजेंद्र श्रीवास्तव,अर्जुन चैहान, उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।