हरिद्वार। नगर आयुक्त ने कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान जब निगम के स्वास्थ्य अनुभाग कार्याशाला और पथ प्रकाश अनुभाग के 13 कर्मचारी ड्यूटी स्थल से नदारद मिलने पर नगर आयुक्त काफी नाराज हो गये। अनुपस्थिति पर नगर आयुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी का वेतन काटने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त दयांनद सरस्वती ने नगर निगम स्वास्थ्य अनुभाग कार्याशाला और पथ प्रकाश अनुभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 10.30 बजे तक भी 13 कर्मचारी ड्यूटी स्थल पर नहीं पहुंचे थे। ड्यूटी स्थल से कर्मचारियों के नदारद होने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई। वाहन चालक अशोक कुमार, किशोर कुमार, संजय चैहान, अशोक पांडेय, सुरेश डांगड़ी, सफाई नायक विकास कुमार, पथ प्रकाश लिपिक राजू, लाइनमैन प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, हेल्पर वसीम अहमद, अरविंद कुमार, कल्लू, सर्किट मैन सत्यपाल सिंह का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही व उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमुनसार कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment