Skip to main content

5 दिनों तक चले आर्य समाज वार्शिकोत्सव सम्पन्न


 हरिद्वार। आर्य समाज मन्दिर बी एच ई एल सेक्टर वन का वार्षिकोत्सव आज पूर्णहूति के साथ सम्पन्न हो गया। एक से पांच दिसम्बर तक आयोजित वार्षिकोत्सव में पांच दिनो तक प्रदेश व देश से प्रतिभाग करने आये विभिन्न वैदिक विद्वानों ने अपने विचार रखे। प्रति दिन विभिन्न चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर सामवेद पारायण यज्ञ आर्य भजन व प्रवचनो का आयोजन किया गया।यज्ञ के ब्रहमा व मुख्य वक्ता के रूप में जानेमाने वैदिक विद्वान पंतजलि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो महावीर अग्रवाल योगेश शास्त्री बहन अंजलि आर्या सहित विभिन्न वैदिक विद्वानों ने भाग लिया। रविवार को समापन के अवसर पर 21 कुण्डीय सामवेद परायण यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें स्वामी दयानंद प्रो महावीर अग्रवाल आचार्य योगेश ने विस्तार से आर्य मूल्यो व सिद्वांतो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्य समाज का इतिहास समाज सेवा व समाज में व्याप्त कुरीतियो को दूर करने की दिशा में कार्य करने का रहा है। इसी दिशा में आर्य समाज मन्दिर बी एच ई एल सेक्टर वन निरन्तर अग्रसर है इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान डा महेन्द्र आहूजा ने कहा कि वैदिक विद्वानों के सानिध्य में आर्य समाज सेक्टर वन निरन्तर सेवा के  क्षेत्र में अग्रसर है इसी दिशा में आर्य समाज में विशाल आर्य साहित्य पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है जहा से आर्य साहित्य को प्राप्त कर वैदिक विद्वान व छात्र अध्ययन के लिए सहजता से वैदिक साहित्य प्राप्त कर अपना अध्ययन करने के लिए उसका उपयोग कर सकेगें। जल्द ही यह पुस्तकालय शुरू होने जा रहा है। जिसके निर्माण में वैदिक आर्यजनो की प्रेरणा ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया है। इस मौके पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आये बडी संख्या में आर्यजन उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।