हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र में एक किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कनखल दीपक कठैत के अनुसार घटना दो दिसंबर की है। क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी घर से चाऊमीन खाने की बात कहकर गई थी लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। सुबह के वक्त जब किशोरी अपने घर पहुंची तब रात भर ढूंढते रहे परिजन ने उससे घर न आने की वजह पूछी तब किशोरी ने घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया कि जब वह चाऊमीन खाने जा रही थी तब रास्ते में लक्की पुत्र रणजीत सिंह मिला था। वह उसके बहला फुसलाकर एक मकान में ले गया था, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। कनखल थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। आरोपी की गिरफ्रतारी़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment