Skip to main content

प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी की अस्थियां मंत्रोच्चार के बीच गंगा में प्रवाहित

 पूर्ण विधि विधान के साथ जनरल रावत की पुत्रियों ने किया  अस्थि विसर्जन

हरिद्वार। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां वैदिक मंत्रोचारण के बीच गंगा में विसर्जित की गई। दोनों का हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हुआ था। शनिवार को उनकी अस्थियों को बेटी कृतिका और तारिणी, छोटा भाई कर्नल विजय रावत, भतीजा कैप्टन पीएस रावत व परिजनों ने वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित किया।इस दौरान परिजनों के अतिरिक्त केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों में यतीश्वरानंद, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार की मेयर अनिता शर्मा, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगांई, विधायक संजय गुप्ता,पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी समेत सैन्य व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अस्थि विसर्जन कार्य पूरा होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत जनरल विपिन रावत की पुत्री कृतिका, तारिणी एवं परिजनों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। इससे पहले जनरल रावत और उनकी पत्नी के अस्थि कलश शनिवार पूर्वाह्न 11.29 बजे वीआईपी घाट पहुंचे। जहां पहले से ही सेना के अधिकारी, जवान और अन्य कई मौजूद थे। पूर्वाह्न 11.59 बजे जनरल रावत की दोनों बेटियां अस्थि कलश को लेकर वीआईपी गंगा घाट की ओर चलीं। जनरल रावत और उनकी पत्नी की अस्थियों को सैन्य सम्मान के साथ गंगा घाट की ओर जे जाया गया। दोपहर करीब 12.42 बजे विधिविधान के साथ दोनों की अस्थियों को बेटी कृतिका और तारिणी ने गंगा में विसर्जित किया। अस्थि विसजृन का कार्य पंडित महेश वशिष्ठ, पंडित उमाशंकर वशिष्ठ, पंडित आदित्य वशिष्ठ और पंडित अभिनव वशिष्ठ ने संपन्न कराया। अस्थि विसर्जन का कार्य करने वाले पंडित ने बताया कि जनरल की बड़ी बेटी ने पिता और छोटी बेटी ने माता की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। इस दौरान सुपुत्रियां-सुश्री कृतिका, सुश्री तारिनी, छोटे भाई कर्नल विजय रावत, भतीजा कैप्टन पी0एस0 रावत व परिजनों ने वी0आई0पी0 घाट पर मां गंगा में विसर्जित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व0 जनरल विपिन रावत,सी0डी0एस0 की सुपुत्रियों-सुश्री कृतिका, सुश्री तारिनी एवं परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें ढांढस बंधाते हुये दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी लाॅ एण्ड आॅर्डर, सुश्री पी0वी0के0 प्रसाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, पी0एल0शाह,सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एस0डी0एम0,पूरण सिंह राणा, एम0एन0ए दयानन्द सरस्वती,एस0पी0 सिटी कमलेश उपाध्याय, सी0ओ0 सिटी अभय सिंह,आदित्य वशिष्ठ, श्री गंगा सभा के प्रतिनिधि,परीक्षित सिकोला, पुरोहित, सागर सिकोला, पुरोहित सहित सेना, पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करने तथा दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।



Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।