Skip to main content

सामाजिक कार्यों से आपसी सामंजस्य और सहयोग की भावनाओं का विकास होता है-जिला जज

 हरिद्वार। सामाजिक कार्य के माध्यम से भाईचारा पैदा होता है, क्योंकि प्रत्येक मनुष्य को पहले सामाजिक प्राणी की भूमिका निभानी चाहिए। जिला बार संघ प्रांगण में आयोजित वार्षिक उत्सव में जिला जज वीबी शर्मा ने यह बातें कहीं। बुधवार शाम छह बजे जिला बार संघ परिसर में आयोजित गीत संगीत के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने देशभक्ति, सूफियाना और गजलों से वार्षिक उत्सव में समां बांध दिया। जिला जज ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से आपसी सामंजस्य और सहयोग की भावनाओं का विकास होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जिला बार संघ में होने चाहिए। इससे पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष कुलवंत सिंह चैहान ने बुके देकर जनपद न्यायाधीश समेत सभी न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया। वार्षिक उत्सव के आयोजन मंडल में जिला बार संघ अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष अनुराग चैधरी, प्रभारी सचिव कुणाल शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन बेदी, आय व्यय निरीक्षक संदीप वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश नेगी, सदस्य कार्यकारिणी शशांक चैहान, नितिन चैहान, बृजेश कुमार, साधना चैहान, पूजा सिंह, मीनाक्षी वर्मा, हरीश सैनी व कर्मचारी संजय यादव, अभिषेक सैनी,अनुज कुमार और प्रीत ने सहयोग किया। वही दूसरी ओर अधिवक्ताओं को जल्द ही अधिवक्ता परिसर में एटीएम की सुविधा मिल जाएगी। जनपद न्यायाधीश वीबी शर्मा ने अधिवक्ता कक्ष परिसर में एटीएम मशीन के लिए नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। बुधवार को जिला बार संघ कक्ष में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए जिला जज विवेक भारती शर्मा ने कहा कि एटीएम स्थापित होने पर अधिवक्ताओं को सुविधा मिलेगी। जिला बार संघ अध्यक्ष कुलवंत सिंह चैहान ने कहा कि आगामी जनवरी माह से एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में स्टेट बार कौंसिल सदस्य राजकुमार चैहान, उपाध्यक्ष अनुराग चैधरी, प्रभारी सचिव कुणाल शर्मा, राकेश कुमार सिंह, विजय शर्मा, सचिन बेदी, राजेंद्र कटारिया, विनोद चन्द्रा, मोतीलाल कौशल, राजीव सैनी, जेपी मनारिया, अनोज गर्ग, नीरज कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र चैहान, सुनील चैहान, प्रियंका चैहान, जिगर श्रीवास्तव, सचिन बेदी, सतीश पंवार, शशांक चैहान, संदीप वर्मा, विनोद सैनी, दिलशाद मलिक, सचिन चैहान, संगीता भारद्वाज, गुरप्रीत आनंद, विकास जैन, प्रह्लाद कश्यप, शेखर कुमार आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।