Skip to main content

विधायक के खिलाफ कालोनीवासियों ने दिया धरना,किया प्रदर्शन


 हरिद्वार। कमल मिश्रा- रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चैहान का अपने विधानसभा क्षेत्र में विरोध हो रहा है। जगजीतपुर क्षेत्र में राजा गार्डन कालोनी और आसपास के कॉलोनी वासियों ने आदेश चैहान के खिलाफ धरना देते हुए नारेबाजी की। विरोध करने वालों में भाजपा समर्थक लोग भी शामिल हुए। लोगों का कहना है कि विधायक आदेश चैहान लंबे समय से क्षेत्र की अनदेखी कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। इसलिए इस बार पार्टी को कोई नया चेहरा क्षेत्र में लाना चाहिए। धरना दे रहे लोगों ने कहा कि अगर भाजपा फिर से आदेश चैहान को टिकट देती है तो पार्टी को विरोध का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी से पैदल चलकर फुटबॉल ग्राउंड विधायक आदेश चैहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुए जुलूस निकाला। जुलूस में स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर हाय हाय एवं मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक आदेश चैहान द्वारा क्षेत्र की समस्याओं की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है। विधायक ने पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र की जनता को बेवकूफ बनाने का कार्य किया है। राज विहार की जनता कई बार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक के पास जा चुकी है लेकिन विधायक द्वारा कोई सकारात्मक जवाब नही दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दलजीत सिंह बिष्ट ने कहा कि यहां क्षेत्र में वर्षों से नाली पानी एवं सड़क की समस्या है जिससे आए दिन छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है क्षेत्र में गंदगी के ढेर लग जाते हैं ना तो निगम द्वारा कोई सफाई की जाती है। उन्होंने कहा कि विधायक ने पिछले 10 वर्षों से राज विहार कॉलोनी की तरफ कोई भी सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं रखा है कई बार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यक्तिगत तौर पर जनता विधायक से भी मिल चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया गया। बस इन्हें शादी एवं बर्थडे पार्टी में जाने से फुर्सत हो तब। इनका जनता एवं जनता की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है पिछले चुनाव में जनता द्वारा विधायक को मन से सपोर्ट किया गया जनता ने पूर्ण सहयोग दिया लेकिन विधायक हरकतों से बाज नहीं आते और साथ ही साथ विधायक केवल अपने कुछ प्रतिनिधियों पर ही समर्पित है। उन्होंने कहा कि आदेश चैहान द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं बीजेपी की छवि को धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे प्रतिनिधि की कोई आवश्यकता नहीं है। धरने में नवनीत मोगा, राकेश शर्मा, चंदन दुबे, पंकज कश्यप, जोगिंदर कश्यप, सत्येंद्र सिंह, वासु राज सिरोही, हरीश तिवारी, सुधाकर त्रिपाठी, अखिलेश यादव, सुरेश यादव, शेर सिंह, ललित मोहन, मनोज कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, सूर्यकांत, अरुण, मनीष तोमर, डीएस नेगी, राहुल कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।