Skip to main content

शिवालिक नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विजय संकल्प यात्रा का स्वागत


 हरिद्वार। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा का रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शिवालिक नगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं जो नरेंद्र मोदी जी जैसे कुशल नेता के नेतृत्व में हमें कार्य करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि एक समय था खबर आती थी कि प्रधानमंत्री विदेश गये और प्रधानमंत्री वापस आये। लेकिन आज खबर आती है कि उक्त देश के प्रमुख ने सारे प्रोटोकॉल तोड़कर भारत के पीएम मोदी की अगवानी हवाई अड्डे पर की। मदन कौशिक  ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन बनाकर, राफेल को भारत की सुरक्षा का हिस्सा बनाकर, कल्याणकारी योजनाओं को सीधे गरीब के खाते तथा घर तक पहुंचाकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक नया इतिहास रचा है। मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार क्षेत्र की जनता के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं के उत्साह से साफ हो गया है कि अबकी बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाने जा रही है। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 7 वर्षों में देश की तस्वीर बदली है। धर्म, अध्यात्म व विकास तीनों क्षेत्रों में पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में देश ने शिखर को छुआ है। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में महाशक्ति बनाया है, उसी प्रकार उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजीव शर्मा ने अपने क्षेत्र में यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों व विशेष रूप से शिवालिक नगर मंडल युवा मोर्चा के सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव रौतेला, महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, सभासद पंकज चैहान, रीना तोमर, बबीता देवी, हरिओम चैहान, सुमन देवी, पवन शर्मा, सुभाष चैधरी, अजय मलिक, संजीव गुप्ता, रविकांत गुप्ता, अरुण पंडित, साहिब वालिया, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, मंडल मंत्री सोनिया अरोड़ा, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, राजेश बालियान, पुरुषोत्तम भारती, सौरभ सक्सेना, सोनू सैनी, रोहित चैहान, सोनी, सपना शर्मा, कमला, हनी सिंह, प्रकाश, मयंक, शुभम बिष्ट, मनोज बिष्ट, कुनाल आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।