हरिद्वार। हरिद्वार जगजीतपुर स्थित गणपति धाम फेज 2 राजा गार्डन में महिलाओं ने विधायक आदेश चैहान के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने विधायक द्वारा करवाए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। महिलाओं का आरोप है कि विधायक खानापूर्ति के लिए सड़क निर्माण करवा रहे हैं। जबकि उनके द्वारा पूरी कॉलोनी की सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था। मंगलवार की दोपहर कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओ को जब सूचना मिली की कॉलोनी के कुछ हिस्से में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। समस्त महिलाएं मौके पर पहुंच गई और काम को रुकवा दिया। महिलाओं का कहना है कि जब तक पूरी कॉलोनी की सड़क नहीं बनेगी तब तक इस कार्य को भी होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक आदेश चैहान और पार्षद लोकेश पाल उनकी नहीं सुनते है। जबकि समस्त महिलाएं बीजेपी को वोट देती आई हैं। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता संजय भी मौके पर पहुंचे जिनका महिलाओं ने घेराव कर दिया। महिलाओं ने कहा कि विधायक उनका फोन भी नहीं उठाते और जब उठाते हैं तो सीधे तरीके से बात नहीं करते। इसके साथ ही पार्षद हर बार शहर से बाहर होने की बात कहकर फोन काट देते हैं। विधायक लोगों लो आपस में बांटने का कार्य कर रहे।इस अवसर पर सुधा वर्मा, दीपा चैधरी, लक्ष्मी चैहान, अंकिता मिश्रा, गायत्री चैधरी, दीना पाठक, चंद्रलेखा पाठक, रीता बिष्ट, प्रीति, संगीता, योगिता, ज्ञान देवी, सोमवती भंडारी, नीतू, अंबिका, पूजा, सीमा, गीतांजलि, शिवानी, उपदेश कौर, आकांक्षा शर्मा, कविता, प्रिया पाल, सुनीता तिवारी, मनीषा पांडे, प्रिया, सुनीता, प्रमिला पाल, इंदु पंत आदि शामिल थे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment