Skip to main content

’वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से डबल इंजन सरकार करा रही विकास कार्य-प्रहलाद जोशी’

 वरिष्ठ जन सम्मान समारोह बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एक परिवार की तरह काम और जन सेवा करती है पार्टी



हरिद्वार। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से लगातार विकास कार्य कर रही है। ऋषिकुल मैदान में आयोजित वरिष्ठ जन सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से ही भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि सरकार प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा 2022 में  सत्ता में आ रही है। प्रदेश में जितने विकास कार्य इन 5 सालों में हुए हैं। उतने पूर्व के 50 वर्षों में भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि घर-समाज में बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कई बार वह अपने उद्बोधन में क्या बोल जाते हैं उन्हें खुद पता नहीं होता। इससे उनकी गंभीरता का पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों का अपमान और सैनिकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का काम किया है। यह वही कांग्रेस है जो दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के लिए अपशब्दों का प्रयोग करती थी और आज उनकी शहादत पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है और जो विकास कार्य शेष हैं। वह भी शीघ्र अति शीघ्र पूरे होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह काम और जन सेवा करती है। होली, दिवाली, रक्षाबंधन जैसे कार्यक्रमों को सामूहिक रूप में मना कर एक ओर जहां संस्कृति का संरक्षण करती हैं। वहीं दूसरी ओर वैचारिक राष्ट्रवाद का भी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। कार्यक्रम में 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा, तरुण नैयर,प्रमोद शर्मा,जगदीशलाल पाहवा,राजेंद्र राय,महेश गौड़,पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, विमल दयानी, सुरेश गुलाटी, सुभाषचंद्र, रविदत्त पप्पी, बृजेश चैधरी, शिवम बंधु गुप्ता, संजीव त्यागी, चंद्रकांत पांडे, विदित शर्मा, प्रमोद शर्मा, अश्विनी चैहान, सरिता सिंह, सरोज जाखड,़ पार्षद नेपाल सिंह, मोनिका सैनी, निशा नौडियाल,विनीत जोली,विवेक उनियाल, सपना शर्मा, श्यामल दबोडिया, रामेश्वर दयाल, पदम प्रकाश शर्मा, बिन्नी पंडित आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।