हरिद्वार। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि प्रदेश को बने हुए 21 साल हो चुके हैं। इन 21 सालों में दोनों ही दलों की सरकारें यहां रही हैं। दोनों दलों के नेताओं के पास एक दूसरे के स्टिंग ऑपरेशन हैं। दोनों का एक दूसरे से गहरा नाता है। आज तक लोगों की मजबूरी थी इन दोनों दलों को वोट देना। लेकिन अबकी बार नया विकल्प आप सामने है। उन्होंने सोमवार को जमालपुर में आयोजित बैठक में कहा कि अब चुनाव के वक्त दोनों ही पार्टियों के नेता आपके पास आएंगे। जनता को वोट मांगने वालों से पांच साल का पूरा हिसाब मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ के नतीजे सबके सामने हैं कि पहली बार निकाय चुनावों में उतरी आप सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है। सबसे ज्यादा 14 सीटें जीती हैं। आप ने दिल्ली में काम करके दिखाया है। आज उत्तराखंड में कहीं भी कोई सरकारी काम करवाओ तो भ्रष्टाचार हर जगह मिलेगा। लेकिन आप की पहली सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी, जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, ऑब्जर्वर नवीन मारिया, अमित विश्नोई, अम्बरीष गिरी, संजू नारंग, अनिल सती, अंकुर बागड़ी, यशपाल चैहान, संदीप कुमार, हरीश चंद, सुलेमान अंसारी, जुल्फिकार अंसारी, खालिद हसन, मोतिन अबासी, डॉ यूसुफ आदि अनेकों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment