हरिद्वार। नगर निगम के निकट स्थित यूनियन भवन मायापुर में पूर्व विधायक स्व. अम्बरीष कुमार की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी पत्नी डॉ. प्रतिमा कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अम्बरीष कुमार विचार मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर और हाईडल यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक टंडन ने कहा कि अम्बरीष कुमार की विचारधारा सर्वधर्म संभाव की थी। वो हर समय गरीब गुरबत की लड़ाई लड़ने को तैयार रहते थे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और भेल ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष देवाशीश भट्टाचार्य ने कहा कि अम्बरीष कुमार हरिद्वार की राजनीति के अपरिहार्य थे। पक्ष, विपक्ष के सब लोग उनकी राजनीति का लोहा मानते थे। इस दौरान मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरूण बालियान, पार्षद राजीव भार्गव, धर्मपाल ठेकेदार, भूषण शर्मा, दीपक राजपूत, अमन चैहान, मुन्ना, मुकुल माहेश्वरी, सचिन कुमार, तरूण व्यास, दीपक कोरी, धनीराम, साजिद अहमद, अशोक सैनी, रमेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment