हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर मंडल स्थित श्री शिव मंदिर में भाजपाइयों ने काशी से पीएम का लाइव प्रसारण देखा। मंडल अध्यक्ष डॉ. अमरीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘दिव्य काशी भव्य काशी के सपने को साकार कर रहे हैं। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश के सभी मंडलों में इस भव्य कार्यक्रम की सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। यहां कार्यक्रम संयोजक अशोक मेहता, सह संयोजक राधेश्याम पाल, लालता प्रसाद, वाईपीएस चैहान, ज्ञानेश चंद्र, बचन सिंह, पवन सक्सेना, ओएन शुक्ला, राम कुमार चैहान, एएन उपाध्याय, राजेंद्र गिरी, भारत भूषण, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चमोली, उपाध्यक्ष मन्नू रावत, सचिन निशीथ, मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, आईटी प्रभारी संदीप राठी, शीतल पुंडीर, अविनाश रोहिल्ला, कुशलवीर चैधरी, सभासद अजय मलिक, हरिओम चैहान, चंद्रभान सिंह, पार्षद सुनील पांडे, रितु ठाकुर, इंदराज दुग्गल, सुरेंद्र करण वॉल, पंकज चैहान, उमेश पाठक, सचिन शर्मा, रोहन प्रिंस, उज्ज्वल त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment