Skip to main content

व्यापारी नेताओं को चुनाव में टिकट दें राजनीतिक दल-संजीव चैधरी

 


हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने सभी दलों से व्यापार मण्डल नेताओं को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने की मांग की है। बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संजीव चैधरी ने कहा कि व्यापारी नेता सभी दलों से टिकट माँग रहे है जो पार्टी व्यापारी नेताओं को प्रत्याशी बनाएगी प्रदेश भर में व्यापारी उस पार्टी का साथ देंगे। चैधरी ने कहा कि जब व्यापारी नेता सदन मे जाएंगे तभी व्यापारियों की समस्या का हल हो पाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों को राहत दिए जाने की मांग को लेकर प्रदेश व्यापार मण्डल ने कई आंदोलन किए। लेकिन सरकार ने एक नही सुनी। पिछले दो साल से प्रदेश के व्यापारी कोरोना की मार झेल रहे हैं। सैकड़ों व्यापारी तो पूरी तरह बर्बाद हो गए है और बाकी की हालत भी खराब है। व्यापारियों को राहत दिए जाने की मांग को लेकर प्रदेश व्यापार मण्डल ने अनेक आंदोलन किए पर सरकार ने व्यापारियो की कोई सुध नही ली। इसलिए व्यापारी चाहते हंै कि उनकी समस्या उठाने के लिए और हल करने के लिए विधानसभा में व्यापारियों का नेता विधायक होना चाहिए। चैधरी ने कहा कि सरकार से फिर से माँग है कि व्यापारियों के लिए तत्काल एक आर्थिक पैकेज जारी करे जो सीधे व्यापारी के खाते में आए जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके। व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट ने कहा कि विधानसभा में व्यापारियों का प्रतिनिधित्व नहीं होना व्यापारी हितो की लड़ाई कमजोर पड़ने का एक बहुत बड़ा कारण है। सरकार व्यापारियों को पैसे वाले समझ कर कोई सहायता नहीं करती है। जबकि आज व्यापारियों की हालत खराब है। व्यापारी अपनी माँग उठाते है तो केस दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का काम किया जाता है। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र चोटाला, महानगर महामंत्री दीपक गोनियाल ने कहा अब व्यापारी अपना हक लेने के लिए मैदान में आ रहे है और जो दल व्यापारियों का साथ देगा पूरे प्रदेश का व्यापारी उसका साथ देगा। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।