हरिद्वार। जिला चिकित्सा सेवा संघ की सोमवार को मेला अस्पताल के सभागार में अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष समेत सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को मनोनित किया गया। जिसमें डॉ. शशिकांत को फिर से चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जबकि संघ के अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त अन्य पदों पर दो वर्ष के लिए मनोयन किया जाता है। जिला चिकित्सा संघ के दो वर्ष का कार्यकाल दिसंबर में पूरा होने पर जिलाध्यक्ष ने पूरी कार्यकारिणी को हाल ही भंग कर नए पदाधिकारियों के चुनाव की घोषणा कर दी थी। सोमवार को जिला चिकित्सा संघ के सभी पदों के चुनाव के लिए मेला अस्पताल में चिकित्सकों का जमावड़ा लगा। सभगार में हुई चिकित्सकों की बैठक में जिला चिकित्सा संघ के सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जबकि डॉ. शशिकांत को फिर से जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई। वहीं महासचिव पद पर डॉ.अनमोल के नाम पर सहमति बनी। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ.वर्षा बिष्ट, डॉ. प्रशांत सैनी को मनोनित किया गया। सचिव पद डॉ. अमन चावला, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. चंदन मिश्रा को चुना गया। उपसचिव पद पर डॉ. शादाब सिददकी और डॉ. वैभव कोहली को सर्वसम्मति से चुना गया। साथ ही जिला प्रतिनिधि के पद पर डॉ. रामप्रकाश और मीडिया प्रभारी डॉ. तरूण मिश्रा का सर्वसम्मति से चुनाव किया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment