Skip to main content

सम्मेलन में जनता से मिले सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल करेगी कांग्रेस-चैधरी

 


हरिद्वार।  प्रदेश कांग्रेस आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चैधरी ने बताया कि 12 दिसम्बर को हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे कमेटी के सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी विभिन्न श्रमिक यूनियनों, सामाजिक, धार्मिक संगठनों, युवा व महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। सम्मेलन में वार्ता के दौरान समाज के विभिन्न वर्गो से मिले सुझावों को कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान संजीव चैधरी ने बताया कि शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित किए जा रहे सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व सह प्रभारी दीपिका पाण्डे सहित देश और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सगठनों व लोगों की समस्या को जानना और उनको अपने घोषणा पत्र में शामिल कर सरकार बनने पर उनका हल करना है। चैधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों की अनदेखी की है। भाजपा सरकार के पाँच साल मुख्यमंत्री बदलने और भ्रष्टाचार बीत गए। चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में आउटरीच सम्मेलन किए जाएंगे। सर्वोदय ही कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य है। विकास की शुरूआत अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति से शुरू हो यही कांग्रेस की सोच और विचारधारा है। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। राज्य मे कांग्रेस की लहर चल रही है। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर कांग्रेस सरकार बनाएगी और बिना भेदभाव के विकास करने के साथ जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।  प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा की नीतियों के चलते श्रमिक, किसान, छोटे व्यापारी, युवा, महिलाएं सभी परेशान हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में सैकड़ों किसानों की जान चली गयी। दबाव में आयी केंद्र सरकार ने कानून तो वापस ले लिए। लेकिन मृतक किसानों को मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं है। कोरोना से जान गंवाने वालों को भी सरकार ने मुआवजा नहीं दिया। देवस्थानम् बोर्ड का जिक्र करते हुए देवस्थानम् बोर्ड बनाने के सरकार फैसले को भाजपा ने ऐतिहासिक बताया। अब बोर्ड भंग करने के फैसले को भी भाजपा नेता ऐतिहासिक बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक संस्थाओं पर नियंत्रण करना चाहती है। यदि भाजपा सत्ता में वापस आयी तो देवस्थानम् बोर्ड जैसी व्यवस्था को फिर से लागू करेगी। सारस्वत ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता निराश हो चुकी है। पीएम मोदी की रैली में भीड़ नहीं जुट पाना इसका प्रमाण है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। सरकार बनने पर जनता से प्राप्त सुझावों को लागू कर जनसरोकारों को पूरा किया जाएगा। प्रैसवार्ता में मुख्य मनोज महंत कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी, शरत शर्मा, वेदांत उपाध्याय, शिवकुमार राजपूत, प्रमोद जोहर, लोकेश चैधरी आदि भी मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।