Skip to main content

ब्रह्मषि समाज धर्म और राष्ट्र की रक्षा की दिशा में चलने के लिए प्रेरित करता है-प्रवीण त्यागी

 


हरिद्वार। केवल ब्रह्मषि समाज ही ऐसा समाज है जो राजनीति के प्रेरित कोई कार्य नहीं करता, बल्कि अपने समाज को धर्म और राष्ट्र की रक्षा की दिशा में चलने को प्रेरित करता है। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बाततीत में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने कहा कि अखिल भारतीय ब्रह्मषि महासंघ ने महासंघ के विस्तार पर जोर देते हुए समाज को एकत्र कर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। अखिल भारतीय ब्रहम ऋषि महासंघ के तत्वाधान में दो दिवसीय ब्रह्म ऋषि महाकुंभ प्रेम नगर में आयोजित किया गया है। जिसमें देश विदेश से ब्रह्म ऋषि समाज के बुद्धिजीवी, राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक विभूतियां भाग ले रही हैं। देश में केवल ब्रह्मषि समाज ही ऐसा समाज है जो राजनीति के प्रेरित कोई कार्य नहीं करता। बल्कि अपने समाज को धर्म और राष्ट्र की रक्षा की दिशा में चलने को प्रेरित करता है। प्रवीण त्यागी ने कहा कि उनके समाज ने हमेशा विकट परिस्थितियों में देश व धर्म की रक्षा के लिए हर संभव बलिदान दिया है। अब समाज को जोड़ने व विस्तार देने के लिए बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। प्रवीण ने कहा कि देश विदेश में फैले ब्रह्मषि समाज के घटकों को एक मंच पर लाने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदिता त्यागी ने कहा कि ब्रह्मषि समाज देश व धर्म के लिए कैसे अधिक से अधिक उपयोगी बने और हमारे युवा कैसे देश के विकास व धर्म की रक्षा में अपना योगदान दें, इस पर मंथन कर रणनीति तैयार की जाएगी। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील त्यागी ने कहा कि लाखों लोगों को इस अधिवेशन में शामिल होना था। लेकिन कोरोना महामारी की आशंका को देखते हुए इसे लघु स्वरूप दिया गया है। इसमे केवल बुद्धिजीवी और विशेष लोग ही आमंत्रित किए गए हैं। इस दौरान संरक्षक अनिल त्यागी, जोनल हेड अमरीश त्यागी, उपाध्यक्ष हजेंद्र, संयुक्त सचिव तरुण त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता सुशील त्यागी व प्रदेश अध्यक्ष नवीन त्यागी शामिल रहे। उधर देश शाम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।