हरिद्वार। सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र पन्त के नेतृत्व में भाजपा के हरिद्वार मंडल अध्यक्ष का पुतला फूंका। इस दौरान मीडिया प्रभारी राजेंद्र पन्त ने बताया कि भाजपा के पदाधिकारी संतों का अपमान कर रहे हैं। पन्त ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने संतों को एकत्रित किया, लेकिन जब संतों ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए तो मंडल अध्यक्ष ने संत का अपमान किया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व व देश बचाने के लिए अपना सब कुछ परित्याग करने वाले संत सदैव सच ही बोलते हैं। जिसे मंडल अध्यक्ष सहन नहीं कर पाए। संत का अपमान करने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाइ्र नहीं करने से भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संत का अपमान करने वाले मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई नहीं की तो सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में सुनीता, पूजा, मोहिनी, उज्जवल, संजय गौतम, अनिल, बिट्टू, राजेंद्र, पूनम, रेखा, कुसुम आदि शामिल रहे।

Comments
Post a Comment