Skip to main content

कांग्रेस नेता ने सपा अध्यक्ष की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन,पार्टी ने बनाया महानगर अध्यक्ष

 


हरिद्वार।कमल मिश्रा- कांग्रेस पार्टी के हरिद्वार विधानसभा प्रभारी सुमित तिवारी कांग्रेस छोड़ समाजवादी पाटी में शामिल हो गए। सुमित तिवारी ने दो दर्जन साथियों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताई। सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान ने सुमित तिवारी को पार्टी सदस्यता प्रदान करने के उन्हें महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा भी की। डा.सत्यनारायण सचान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सपा में शामिल हुए युवाओं को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लवकुमार दत्ता एवं डा.राजेंद्र पाराशर के प्रयासों से ही सुमित तिवारी अपने साथियों के साथ सपा में शामिल हुए हैं। डा.सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर सपा की सरकार बननी तय है उत्तराखण्ड में भी सपा सभी 70 सीटों पर दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में समाजवादी पार्टी का परिवार बढ़ा। सपा प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाराशर व लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने सुमित तिवारी व उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि भाजपा कांग्रेस युवाओं का मात्र इस्तेमाल करती है। युवाओं की जन समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है। प्रदेश से पलायन जारी है। राष्ट्रीय सचिव सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के साजिद अंसारी एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुए सुमित तिवारी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। नवनियुक्त सपा महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। ईमानदार कर्मठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में सम्मान नहीं मिल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चाटुकार नेताओं के चुंगल में फंसे हुए हैं। सुमित तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर सपा की सरकार बननी तय है। सदस्यता लेने वालों में इंद्र कुमार, सुरेंद्र ठेकेदार, तरुण शर्मा, छोटे लाल शर्मा, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, उत्तम मिश्रा, नवनीत, बबलू, आश,ु नवीन, विकास, शरद कपूर, दीपक कपूर, सचिन शर्मा, प्रदीप कुमार, विपिन, मनोज, तरुण शर्मा, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार, प्रयास दीक्षित, सारंग घोष आदि शामिल रहे। मशकूर कुरैशी ने सभी को बधाई दी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।