हरिद्वार। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि देहरादून में हुई राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई रैली से स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। दिनेश वालिया ने कहा कि बृहस्पतिवार को देहरादून में हुई राहुल गांधी की विजय सम्मान रैली ऐतिहासिक रही। रैली में उत्तराखण्ड के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचार सुनने पहुंचे। पूरा मैदान उत्तराखण्ड के सभी जिलों से आए कार्यकर्ताओं पूरी तरह भरा रहा। जितने लोग मैदान में थे। उतने ही मैदान के बाहर थे। भारी संख्या में युवा भी रैली में शामिल हुए। रैली की सफलता ने विपक्षी खेमें में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल सहित तमाम जरूरी चीजों के दाम गरीब, मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर हो गए हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी पूरी तरह नाकाम रही है। जनता का भाजपा से मोहभंग से हो चुका है। आने वाला समय कांग्रेस का है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment