Skip to main content

संपूर्ण विश्व को आर्य बनाना हर आर्य का कर्तव्य-स्वामी यतिनरसिंहानद

 हरिद्वार। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि वेद की आज्ञा है कि संपूर्ण विश्व को आर्य बनाना हर आर्य का कर्तव्य है। कोई भी व्यक्ति अपना धर्म छोड़कर सनातन की शरण लेता है और उसके बाद उसके आर्य बनने का मार्ग प्रशस्त होता है। शनिवार को वेद निकेतन में धर्म संसद के दूसरे दिन यति नरसिंहानंद ने कहा कि सनातन की सबसे बड़ी कुरीति जातिवाद है। परंतु आज के युवा संत और सामाजिक कार्यकर्ता इस बुराई को समाप्त को करने के लिये कृतसंकल्पित दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी का जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हो जाना यह तभी संभव हुआ जब त्यागी समाज के युवाओं ने आगे बढ़कर ईरानी मूल के सैय्यद मुसलमान वसीम रिजवी को अपने समाज में भाई की तरह सम्मिलित किया। उनके साथ हर तरह का संबंध स्थापित करने का प्रण लिया। हिन्दुओं के हर समाज को आगे बढ़कर त्यागी समाज का अनुसरण करना है। इस दौरान सभी संतों ने वसीम रिजवी के जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी बनने पर उनका अभिनन्दन और स्वागत किया और हर तरह से उनका साथ देने का संकल्प किया। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधीर कौशिक के नेतृत्व आचार्य पवन कृष्ण शास्त्री, रोहित शर्मा, सनोज शास्त्री तथा अन्य ब्राह्मणों ने खुले मन से जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी का वेद मंत्रों के वाचन और पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन और स्वागत किया। अधीर कौशिक ने धर्म संसद में हिन्दू समाज को जातिवाद की बुराई से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेते हुए कहा कि अब किसी को भी हम अपने मतभेदों का फायदा उठाने नहीं देंगे। अब हम ब्राह्मण से लेकर वाल्मीकि तक एक परिवार हैं और एक परिवार बनकर ही अपने शत्रुओं के सामने खड़े हैं। धर्म संसद में महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी, महामंडलेश्वर अनंतानंद, महामंडलेश्वर डॉ. प्रेमानंद, महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती, महामंडलेश्वर विवेकानंद गिरी, महामंडलेश्वर सन्तोषनंद,महामंडलेश्वर मधुरा, महामंडलेश्वर लोकेशनंद गिरी, महंत लोकेश दास, साध्वी प्राची, महंत रामेश्वरानंद, बालयोगी ज्ञाननाथ, कुलदीप सैनी, अंकित चैहान, मनीष उपाध्यक्ष, अरुण त्यागी, भूपेंद्र चैहान, नितिन चैहान, विनय कटारिया, बजरंग, पुनीत, विनोद आजाद, दीपक हिंदू ने अपने विचार रखे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।