Skip to main content

भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया विजय संकल्प यात्रा का स्वागत

 


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचने पर विधायक आदेश चैहान के नेतृत्व में व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मण्डल अध्यक्ष पार्षद मनोज प्रालिया के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद बलराज पासी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विजय संकल्प यात्रा में शामिल हुए मनोज प्रालिया ने उन्हें गर्व है कि वे बीजेपी कार्यकर्ता हैं। प्रालिया ने कहा कि भाजपा ही विकास कर सकती है। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर बिना किसी भेदभाव के सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि विधायक आदेश चैहान पूरे रानीपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुंुमुखी विकास कर रहे हैं। उनके प्रयासों से कई योजनाओं का लाभ विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिला है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। इस अवसर पर बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद लोकेश पाल,पार्षद विकास कुमार,विपिन शर्मा,अमित वालिया,कमल प्रधान,नवजोत वालिया,संदीप प्रधान,सनी,सुबे सिंह,सुनील पाल,मनोज चैहान,राहुल, पिंटू प्रधान, अशोक सिंह, अरचीन जौहरी, सुरेश,नरेश कुमार,सुमित,मोहित प्रालिया,कमल राजपूत,अजय,पंकज उपाध्याय ,नितिन,रजत,सुनील सैनी,आकाश, शिवा आदि सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रही।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।