Skip to main content

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर किया गोष्ठी का आयोजन


 हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्व.वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश सेवा का संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड ने कहा कि अटल जी की जयंती जिले के सभी मंडलों में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेई कवि, पत्रकार एवं प्रखर वक्ता थे। उन्होंने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। उन्हें भारतीय राजनीति का अजात शत्रु भी कहा जाता था। उन्होंने 24 दलों के गठबंधन की सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा था कि भारत को लेकर मेरी एक दृष्टि है। ऐसा भारत जो भूख, भय, निरक्षरता और अभाव से मुक्त हो। उन्होंने पोखरण में परमाणु विस्फोट कराकर देश की शक्ति का प्रकटीकरण कर देश के शत्रुओं को करारा जवाब दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि आप इंग्लिश बोलने में कच्चे हैं और दूसरे के सामने हिंदी बोलने में शर्म आती है तो आपको पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई  से बड़ी सीख लेनी चाहिए। विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में दिया गया उनका भाषण आज भी प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करता है। उन्होंने भारतीय राजनीति के साथ-साथ अपने देश की मातृभाषा हिंदी को भी सम्मान दिलाने का कार्य किया। आज हम उनके जैसे महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा तेलू राम प्रधान ,संजीव त्यागी, राव जमीर, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा पार्षद विपिन शर्मा, मनोज प्रालिया, विकास कुमार, मंडल उपाध्यक्ष अजय बबली, कमल प्रधान, अमित वालिया, कमल राजपूत, सुनील पाल, पंकज, सुबे सिंह, आशीष चैधरी ,सुरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।