हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन का दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुक्रवार से दूसरे चरण में प्रवेश कर गया। आंदोलन के दूसरे चरण में आकस्मिक सेवाओं में एनएचएम के तहत तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने भी पूर्ण कार्य बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते जिला अस्पताल, मेला अस्पताल और ब्लड बैंक में स्वास्थ्य सेवाओं में दिक्कत आई। जिसके चलते काफी संख्या में मरीजों को बिना इलाज के वापस भी लौटना पड़ा।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन का दो सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार पर हैं। जबकि आंदोलन के प्रथम चरण में तीन दिन तक कार्यबहिष्किार तो किया था, लेकिन आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं पर तैनात एनएचएम कर्मी अपनी सेवाए दे रहे थे। लेकिन आंदोलन के दूसरे चरण एनएचएम कर्मियों ने शुक्रवार से आकस्मिक सेवाओं को भी ठप कर दिया। जिसके चलते मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन का दो सूत्रीय मांगो को लेकर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में शांतिपूर्ण धरना दिया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने हवाई दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस रावत एवं अन्य को श्रद्धाजंलि दी। उसके बाद आंदोलन को लेकर रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के महामंत्री वर्णित चैहान, आशुतोष भट्ट, नीतू, नेहा, बीना सैनी, सरिता, अनिल नेगी, डॉ. नितेश वर्मा, सोनम, विरेंद्र दत्त, विजय भटट, दीपक भारद्वाज, राजीव कुमार, डॉ.ज्ञान सिंह, अनिल नेगी, कुलवीर, अंकुर सैनी, ब्रजेश कुमार, स्वाति, ममता,रश्मि, रीता आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment