Skip to main content

नाला निर्माण की मांग को लेकर विधायक,पालिकाध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन

 


हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा प्रभारी प्रशांत राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा में बैचनी साफ देखी जा सकती है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता तमाम लुभावनी घोषणाओं के सहारे जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता दोनों पार्टियों की सच्चाई जान चुकी है और इनके झांसे में फंसने वाली नहीं है। प्रशांत राय ने शिवालिक नगर में नाली की समस्या को लेकर स्थानीय विधायक आदेश चैहान और नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा पर भी तंज कसा। गौरतलब है कि बुधवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित शिवालिक नगर के स्थानीय निवासियों ने एच और जी क्लस्टर में नाले को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने रानीपुर विधायक और शिवालिक नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ नारे भी लगाए। इस मौके पर  आम आदमी पार्टी के रानीपुर विधानसभा प्रभारी एवं पूर्वांचल प्रकोष्ठ उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि भाजपा के स्थानीय विधायक और चेयरमैन के कार्यकाल में कितना विकास हुआ है इसकी बानगी देखने को मिल रही है। लोगों को नाले के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है। केवल घोषणाओं के सहारे विकास का दावा किया जाता रहा है। स्थानीय विधायक और चेयरमैन भी इसमें पीछे नहीं है।  आए दिन समाचार पत्रों में विकास की नई घोषणा की जाती है। लेकिन धरातल पर सच्चाई कोसों दूर है। भारतीय जनता पार्टी से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। आम आदमी में पार्टी लोगों की रुचि बढ़ती जा रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को निश्चित ही इसका फायदा मिलने जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश के विकास का दावा हवा-हवाई साबित हुआ है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने से पूर्व ही जनहित में कई घोषणाएं की है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी में लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है आने वाले विधानसभा चुनाव के पश्चात उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शन में शामिल हुए जीडी अग्रवाल, राजवीर सिंह,डी एम रावत,रणधीर सिंह, पवन ठाकुर ,मनोज त्यागी ,राजेश,पीयूष, अध्यक्ष पवन ठाकुर, राजेश मुकेश, पवन धीमान,अरविंद, दीपक, कर्मवीर ,प्रवीण ,पवन कुमार ,अरुण कुमार, विजेंद्र ,राज, विक्की, डॉक्टर राम धन सिंह,शुभम वर्मा ,रमेश कुमार ,विनोद, किशन सिंह ,प्रदीप कुमार, अंकित कुमार, राकेश,नितिन,सनी,सोनू, ईशांत तेजियांन, डॉ अजीत सिंह, बबलू पालीवाल, आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।