हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के राज विहार फेस 3तक की जनता ने रविार को स्थानीय विधायक आदेश चैहान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी से पैदल चलकर फुटबॉल ग्राउंड पर पहुचकर विधायक आदेश चैहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुए जुलूस निकाला। जुलूस में स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर हाय हाय एवं मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक आदेश चैहान द्वारा क्षेत्र की समस्याओं की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है। विधायक ने पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र की जनता को बेवकूफ बनाने का कार्य किया है। राज विहार की जनता कई बार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक के पास जा चुकी है लेकिन विधायक द्वारा कोई सकारात्मक जवाब नही दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दलजीत सिंह बिष्ट ने कहा कि यहां क्षेत्र में वर्षों से नाली पानी एवं सड़क की समस्या है जिससे आए दिन छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है क्षेत्र में गंदगी के ढेर लग जाते हैं ना तो निगम द्वारा कोई सफाई की जाती है और ना ही पार्षद द्वारा और ना ही विधायक द्वारा। उन्होंने कहा कि विधायक ने पिछले 10 वर्षों से राज विहार कॉलोनी की तरफ कोई भी सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं रखा हैकई बार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यक्तिगत तौर पर जनता विधायक से भी मिल चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया गया। बस इन्हें शादी एवं बर्थडे पार्टी में जाने से फुर्सत हो तब। इनका जनता एवं जनता की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है पिछले चुनाव में जनता द्वारा विधायक को मन से सपोर्ट किया गया जनता ने पूर्ण सहयोग दिया लेकिन विधायक हरकतों से बाज नहीं आते और साथ ही साथ विधायक केवल अपने कुछ प्रतिनिधियों पर ही समर्पित है। उन्होंने कहा कि आदेश चैहान द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं बीजेपी की छवि को धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे प्रतिनिधि की कोई आवश्यकता नहीं है। उनकी भाजपा संगठन से विनति है कि जनता को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी सक्षम व्यक्ति को उम्मीदवार बनाना चाहिए और एक बार ऐसे व्यक्ति को अवसर दिया जाए जो क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सोच सके जिससे भाजपा पार्टी की इज्जत भी बची रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment