Skip to main content

सादगी से मना शांतिकुंज अधिष्ठात्री का जन्मदिन

देश-विदेश के गायत्री साधकों, संतों सहित राजनेताओं ने भी दी शुभकामनाएँ

 


हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेया शैलदीदी का ७०वाँ जन्मदिन सादगी से मनाया गया। इस दौरान प्रातःकाल दीपमहायज्ञ के साथ जन्मदिवस के वैदिक कर्मकाण्ड पूरा किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने मंगल तिलक कर पुष्पाहार भेंट किया। पश्चात शांतिकुंज, देसंविवि परिवार ने पुष्पगुच्छ भेंटकर दीर्घायृु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। वहीं शांतिकुंज के नौनिहालों ने भी अपनी शुभेच्छा प्रकट की। इस अवसर पर अमेरिका,इंग्लैण्ड,कनाडा,मलेशिया आदि देशों के अलावा देशभर के गायत्री परिजनों ने शुभकामनाएँ दी। करोड़ों गायत्री परिवार के श्रद्धा के केन्द्र रूप में विराजमान शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी गायत्री परिवार के संस्थापकद्वय पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के बाद जहाँ कुशल संगठक के रूप में इस परिवार की बागडोर सँभाला, उन्होंने नारी जागरण आन्दोलन द्वारा देश-विदेश में नारियों को पर्दाप्रथा, मूढ़मान्यताओं से निकालकर उन्हें न केवल घर, परिवार समाज में समुचित सम्मान दिलाया है,अपितु धर्म-अध्यात्म से जोड़कर वैदिक कर्मकाण्ड परंपरा में पारंगत कर उन्हें ब्रह्मवादिनी की भूमिका संचालित करने योग्य बनाया है। आज उन्हीं के पुरुषार्थ से देश-विदेश की हजारों, लाखों महिलाएँ यज्ञ सहित विभिन्न संस्कारों का सफल संचालन कर रही हैं। संगठन की मजबूती एवं विस्तार के साथ उसके उद्देश्य को संपूर्ण मानवता तक पहुँचाने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन होम दिया है। करोड़ों लोगों के विराट् जन समूह को आश्वस्त करते हुए शैलदीदी कहती हैं- ‘यह दैवीय शक्ति द्वारा संचालित मिशन सतत आगे ही बढ़ता जायेगा। कोई भी झंझावत इसे हिला नहीं सकेगा।’ इससे पूर्व श्रद्धेया जन्मदिन के अवसर पर प्रातः २७ कुण्डीय यज्ञ में उनकी उत्तम स्वास्थ्य यज्ञाहुतियाँ डाली गयीं तथा विगत दिनों हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस जनरल विपिन रावत सहित अन्य सैन्यकर्मियों, जवानों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थनाएँ हुई। सायंकाल गीता जयंती के अवसर पर उत्साहपूर्वक गीताजी एवं दीप यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।