Skip to main content

उत्कृष्ट सैन्य रणनीतिकार सीडीएस बिपिन रावत का निधन देश की क्षति-महेश प्रताप राणा


 हरिद्वार। शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश प्रताप राणा के कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने विमान हादसे का शिकार हुए देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नि व सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश सेवा में उनके योगदान को स्मरण किया। हादसे का शिकार हुए सभी दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए महेश प्रताप राणा ने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए किये गए जनरल बिपिन रावत के त्याग ओर संघर्ष को देश सदा रखेगा। वीर सैनिक, निडर योद्धा, नेतृत्व क्षमता के धनी तथा उत्कृष्ट सैन्य रणनीतिकार जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए भारी क्षति है। देश सेवा में उनके योगदान को देखते हुए सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। भारत की जनता उनके बलिदान की सदैव ऋणी रहेगी। ईश्वर जनरल बिपिन रावत सहित सभी सैन्य अधिकारियों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा उनके परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक उपाध्याय, मनीराम बागड़ी, राजेंद्र श्रीवास्तव, पप्पू बाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, एलएस रावत,आरएसएल बघेल,सत्यपाल शास्त्री, जीएस रावत, शिवरत शर्मा, अमित सिंह तेजियान, सतेन्द्र वर्मा, रोनी कश्यप, प्रीतम सिंह बर्मन, हरजीत सिंह,जान मोह्हमद अंसारी, सतीश कुमार, सत्यशील,आरएस अश्थाना,आरके शर्मा,नितीश कुमार,चन्द्र शेखर, संदीप, शरत चंद, वेदांत उपाध्याय, एसपी मौर्या, लाल सिंह,अमित गोगना,ओपी शुक्ल,गुरमीत सिंह,सना खान, अंजना दुबे, सुमित, आर्यन वर्मा, दीपक चैधरी,लक्ष्य पटेल, मुकुल पटेल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।