हरिद्वार। समाजवार्दी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वन मंत्री हरक सिंह रावत, केैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित वन विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित कर श्रद्धालुओं को मां चामुंडा देवी मंदिर में दर्शन पूजन की अनुमति दिए जाने की मांग की। महंत शुभम गिरी ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजन व दर्शन करने की अनुमति दिए जाने के लिए मां चामुंडा देवी उत्थान समिति पिछले 16 वर्षों से संघर्ष कर रही है। वन क्षेत्र में होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है। मां चामुंडा देवी उत्थान समिति के सदस्य प्रत्येक वर्ष एक कलश यात्रा भी निकालते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए वन विभाग को नियम तय मंदिर में पूजा अर्चना की अनुमति देनी चाहिए। इसके लिए समिति का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि मां चामुंडा देवी मंदिर का उल्लेख कई धार्मिक ग्रंथों में मिलता है और इस क्षेत्र को गंगाद्वार ललिता तीर्थ मेरु पर्वत के नाम से जाना जाता है। सरकार को नियमों का प्रावधान कर अति प्राचीन मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोलना चाहिए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment