Skip to main content

‘पृथ्वीराज‘ फिल्म का गुर्जर समाज ने किया विरोध,दी चेतावनी

 


हरिद्वार। फिल्म ‘पृथ्वीराज‘ के रिलीज होने से पहले से गुर्जर समाज ने विरोध करते हुए सम्राट पृथ्वीराज चैहान को अपने समाज का सम्राट होने का दावा करते हुए इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। सोमवार को रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में गुर्जर समाज के युवा पृथ्वीराज कसाना ने प्रेस वार्ता करते हुए फिल्म को रिलीज होने से रोकने की मांग उठाई है, साथ ही चेतावनी दी है कि गुर्जर समाज के इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त करने वालों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। गुर्जर समाज के युवा पृथ्वीराज कसाना ने कहा कि ट्रेलर के अनुसार फिल्म ‘पृथ्वीराज‘ यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई गई है,जिसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चैहान के इतिहास से छेड़छाड़ की गई पृथ्वीराज कसाना ने आशंका जताते हुए कहा कि यदि फिल्म चंद बरदाई की किताब पर आधारित है, तो उसमें ऐतिहासिक विकृतियां जरूर होंगी, क्योंकि इसमें सम्राट पृथ्वीराज के बारे में बहुत सारी अटकलें हैं। उदाहरण के लिए, पुस्तक कहती है कि पृथ्वीराज एक राजपूत राजा था जो पूरी तरह से गलत है। दरअसल, 13वीं शताब्दी से पहले राजपूत कभी अस्तित्व में थे ही नहीं। हम ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से साबित कर सकते हैं कि गुर्जर अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं। यह केवल 13वीं शताब्दी के आसपास था जब गुर्जरों का एक गुट राजपूतों में परिवर्तित हो गया था। इस तरह से कुछ राजपूत वंश मूल रूप से गुर्जरों की ही शाखा थे। उन्होंने फिल्मकारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि फिल्म में गुर्जर समाज के इतिहास के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए समस्त गुर्जर समाज एक साथ है। गुर्जर समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने वालों का अंजाम बुरा होगा। हम इतिहास बचाने की लड़ाई लिए तैयार हैं। बताते चले कि फिल्म ‘पृथ्वीराज‘ यशराज फिल्म के बैनर तले बनी है, जिसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर आज जारी किया गया है, जबकि फिल्म जनवरी 2022 को रिलीज होगी। इस मौके पर पवन गुर्जर घोहरा, अंकित टिकौला, गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज खारी, शुभम टिकौला, योगेश नागर वैदपुरा, शिवकुमार, वंश टिकौला, शिक्षित टिकौला आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।