हरिद्वार। ज्वालापुर मुख्य मार्ग पर गुजर रही दो बारातों के बारातियों में सरेराह खूनी संघर्ष हो गया। बारातियों के एक दूसरे पर पथराव करने से भगदड़ मच गई। खूनी संघर्ष में कई बाराती चोटिल हो गए। पथराव में कई चैपहिया वाहन के शीशे भी टूट गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक मारपीट कर रहे बाराती फरार हो गए। घटना सोमवार देर रात करीब ग्यारह बजे की है। रोड धर्मशाला में एक बारात पहुंचनी थी तो दूसरी बारात उसके ठीक सामने विकास कालोनी में जानी थी। मुख्य मार्ग पर जब दोनों बारात आसपास पहुंची तभी एक बाराती ने दूसरी बारात पर पत्थर फेंक दिया। इस बात को लेकर बाराती आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बारातियों के बीच कहासुनी हो गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव होने से बारातियों में भगदड़ मच गई। घोड़ी पर सवार दूल्हों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। खूनी संघर्ष में कई बाराती चोटिल हो गए। मुख्य मार्ग पर मारपीट होने के चलते बड़ी संख्या में राहगीर एकत्र हो गए। इधर,यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मायापुर चैकी प्रभारी संतोष सेमवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आपस में मारपीट कर रहे बाराती मौके से खिसक गए। पुलिस ने बारात को रवाना किया, फिर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पथराव में कई चैपहिया वाहन के शीशे भी टूट गए। चैकी प्रभारी के अनुसार दोनों पक्षों की तरफ से किसी ने भी लिखित में कोई शिकायत आयी है, लिखित में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment