हरिद्वार। प्रभागीय वनाधिकारी के खिलाफ वन विभाग के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार नौवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को पूरे प्रदेश में वन विभाग के कर्मचारी डीएफओ के खिलाफ एक दिन का कार्यबहिष्कार करेंगे। मंगलवार को डीएफओ कार्यालय पर धरना दे रहे वन विभाग के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सागर ने कहा कि जब तक डीएफओ का ट्रांसफर नहीं किया जाता है तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बुधवार को पूरे प्रदेश भर में वन विभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारी डीएफओ के खिलाफ एक दिन का कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही डीएफओ कार्यालय हरिद्वार पर शासन प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया जाएगा। धरने पर एसएन शर्मा, राजबीर सिंह, हरीश भट्ट, रणबीर सिंह रावत, दिनेश लखेड़ा, नरेंद्र कुमार, राम कुमार, शेखर चंद्र जोशी, बुरहान अली, दीपक नेगी,बालम नेगी, पंकज सैनी, अरुण सैनी, अनुज सैनी, सुरेश, गुलफाम, पुष्पा जोशी, म्यूरी गौतम, किरन रावत, बबीता, निशा आदि मौजूद थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment