Skip to main content

हिमालय और गंगा भारत के मस्तक,यह बचा रहेगा तभी तो भारत देश बचेगा

 


हरिद्वार। मातृ सदन, हरिद्वार में प्रकृति और पर्यावरण संबंधित सरकारी नीतियों पर आयोजित चर्चा का द्वितीय दिन संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस सभा में पर्यावरण सम्बन्धी नीतियों पर चर्चा हुई कि किस प्रकार राज, समाज और संत मिलकर भी गंगा की अविरलता और उसके जल की विशिष्टता को नहीं बचा पा रहे हैं। सभा की शुरुआत में मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने गंगा नदी में हो रहे खनन के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि पूर्व के अधिकारी दूरदृष्टि रखते हुए कुंभ का आयोजन करते थे और समझते थे कि हरिद्वार की शान गंगा के पत्थरों में ही है, इसलिए वे खनन के पूर्ण विरोधी थे। गंगा के पत्थर शिव की जटाओं के समान है जो गंगा के तेज बहाव को संतुलित रखते हैं। आज तरह-तरह के आयाम से गंगा में खनन हो रहा है जैसे चुगान, रिवर ट्रेनिंग, तलाब और मछली पालन इत्यादि। तलाब जब खुदता है तब उसका पत्थर उसके चारो बगल में होना चाहिए लेकिन अब वह पत्थर क्रशर को दिए जाते है। जिस तरह से खनन बढ़ता जा रहा है, उत्तराखंड तो नष्ट हो ही जाएगा, क्योंकि भूस्खलन, बादल फटने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जाएंगी। हिमालय और गंगा भारत के मस्तक हैं। यदि यह मस्तक बचा रहेगा तभी तो भारत देश बचेगा। गंगा तट जगजीतपुर कनखल हरिद्वार में आयोजित इस सभा में जलपुरुष डॉक्टर राजेंद्र सिंह द्वारा सुझाव दिया गया कि गंगा की अविरलता और निर्मलता के संरक्षण हेतु गंगा संसद विधान का निर्माण किया जायेगा, जिसे पूज्य श्री गुरुदेव ने अपनी संस्तुति प्रदान की। इस संसद का उद्देश्य व्यवसायिक शक्तियों द्वारा गंगा में हो रहे शोषण, प्रदूषण एवं अतिक्रमण को रोकना तथा सरकार से गंगा की रक्षा के लिए सही कानून बनवाना है। इसके साथ ही संसद गंगा में बन रहे बांधों और खनन को रुकवाने के लिए भी कार्य करेगी। गंगा संसद उन्हीं लोगों को सदस्य बनाएगी जो निस्वार्थ भाव से माँ गंगा की सेवा का कार्य करेंगे। यह संसद सभी को सदस्य बनने का समान अवसर प्रदान करेगी, लेकिन माँ गंगा से अपने लोभ-लालच के लिए काम करने वाले व्यक्ति को न तो सदस्य बनाएगी, और यदि ऐसा कोई व्यक्ति सदस्य बनता है, तो उसकी सदस्यता समाप्त कर देगी। यह गंगा संसद गंगा के गंगत्व को पुनः प्रदान करने हेतु सभी जरूरी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभा के सभी सदस्यों ने एकमत होकर गुरुदेव शिवानंद को संसद का अध्यक्ष घोषित किया। सभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत राय, ग्राम प्रधान अजीतपुर मायाराम,किसान नेता भोपाल सिंह, सुखदेव विर्क, वीर सिंह चैहान, सुरेंद्र सिंह रावत, मनोज ध्यानी, संदीप खत्री के साथ समाज सेविका सुशीला भंडारी आदि मौजूद थे। सेमिनार में जल पुरुष राजेन्द्र सिंह, डॉ. विजय वर्मा, ग्राम प्रधान अजीतपुर मायाराम, वीर सिंह चैहान, सुरेंद्र सिंह रावत, बलराम शुक्ल, मनोज ध्यानी, संदीप खत्री, सुखदेव ब्रिग, सुशीला भंडारी, वर्षा वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।