Skip to main content

यशपाल आर्य पर हमला करने वालों की गिरफ्रतारी की मांग को दलित एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


 हरिद्वार। हाल में ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य एवं उनके पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दलित एकता मंच एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य व संजीव आर्य को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की। धरने के पश्चात सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन प्रेषित किया गया। धरने का संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव अशोक धींगान ने कहा कि यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य पर एक सोची समझी साजिश के तहत जानलेवा हमला किया गया। उन्होंन कहा कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और यशपाल आर्य व संजीव आर्य को सुरक्षा उपलब्ध करायी जाए। दलित एकता मंच के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यशपाल आर्य व संजीव आर्य के भाजपा छोड़ने के बाद हताशा से गुजर रही भाजपा सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली। इसका फायदा उठाकर गुण्डों ने उन पर जानलेवा हमला किया। उन्हें बचाने आए लोगों पर भी हमला किया गया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। दलित एकता मंच के महासचिव तीरथ पाल रवि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, नगर निगम कर्मचारी नेता सुरेंद्र तेश्वर व सीपी सिंह ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत हमले को अंजाम दिया गया। हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। वरना सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में चैधरी बलजीत सिंह, कैलाश प्रधान, अशोक प्रधान, मेहर सिंह, ऋषिपाल बाल्मिीकि, हरद्वारी लाल,जयपाल, अमरदीप रोशन, सोरण सिंह, मौहम्मद फरमान, विनोद तोमर, सतीश दुबे, रवि बहादुर,नत्थू सिंह,डा.सेवक राम, श्याम कुमार, राशिद सलमानी, अजय मुखिया, विशाल काटी, अमित राजपूत,रफल पाल, कपिल टपरानी, दिनेश कुमार दुबे, फूलकुमार नायडू, अशोक कुमार, सतबीर, दिनेश कुमार, नत्थू सिंह, कुलमंेद्र, राजेंद्र कुमार, जगपाल सिंह,पप्पू खैरवाल,विनोद वाल्मिीकि,श्याम सिंह,जान मोहम्मद, राजकुमार, रविन्द्र कुमार,किशन,प्रकाश,चैहल सिंह,राजकुमार,राजेंद सिंह, रोहित कुमार, राजेंद्र भंवर, राजेश छाछर, सुक्रमपाल,सुनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...