Skip to main content

अगामी विस चुनाव के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर दी विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत

 कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रमित करने वालों को माफी मांगनी चाहिए-जे.पी0नडडा

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में हरिद्वार से आज भाजपा ने विजय संकल्प यात्रा की। इसी के साथ ही भाजपा ने उत्तराखंड में 2022 में होने वाले चुनावों को लेकर अपना प्रचार प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जो राजनीतिक दल जनता को गुमराह कर डराने का काम रहे थे उन्हें अब देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण ही विश्व स्तर पर भारत में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन का काम किया गया। देश में 135 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा का शुभारम्भ किया। इस दौरान विपरीत मौसम के बावजूद करीब दो घंटे के रोड शो में उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। गढ़वाल के लिए विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई जबकि कल कुमाऊं में यह विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी शनिवार को पंतद्वीप से शुरू होकर शिवमूर्ति चैक से पहले हिमालय डिपो के पास नड्डा संबोधन कर रोड शो का समापन कर रवाना हो गए। जगह-जगह फूल बरसाकर रोड शो का स्वागत किया गया। हरिद्वार में शनिवार को विजय संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित रोड शो में नड्डा ने विरोधी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो नेता वैक्सीनेशन को लेकर भ्रमित प्रचार कर रहे थे उन्हीं से आज हम पूछते हैं कि क्या उन्होंने वैक्सीनेशन करा लिया है। नड्डा ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान नौ माह के अंदर प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करके एक के बजाय दो टीके तैयार कराए। जिनसे आज देशवाशी सुरक्षित हैं। कथित नेताओं ने इसे मोदी वैक्सीन कहकर लोगों को डराने का काम किया। आज उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। नड्डा ने कहा कि एक नेता तो मोदी से वैक्सीन का ही फार्मूला मांगने लगे। ऐसे नेता को क्या समझाएं कि फार्मूला किसे दिया जाता है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद रही। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पंतद्वीप मैदान से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। यहां से यात्रा शुरू होते हुए भीमगोड़ा बैरियर, हरकी पैड़ी से होते हुए अपर रोड, पोस्ट ऑफिस से सीधा वाल्मीकि चैक होकर ललतारो पुल पर पहुंची। यहां से कुछ दूरी पर ही हिमालय डिपो के पास नड्डा ने रोड शो को संबोधित किया। संबोधन करने के बाद वह अपनी कार में बैठकर यहां से रवाना हो गए। कार्यकर्ताओं की टोलियां पैदल हाथों में झंडे, बैनर लेकर चल रहे थे। जगह-जगह विजय संकल्प यात्रा का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान नड्डा ने दोनों हाथों से जनता अभिवादन स्वीकार किया। विजय संकल्प यात्रा के नाम से निकाले गए रोड शो में नड्डा के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सांसद प्रदीप टम्टा, ज्योति प्रसाद गैरोला समेत कई अन्य नेता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।