हरिद्वार। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।आरोप लगाया कि विवि में तैनात सफाई कर्मचारियों को हटाकर उनके भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम किया गया है। शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विवि के प्रवेशद्वार पर भावाधस के प्रदेश सचिव वीर प्रिंस लोहट के साथ वाल्मीकि समाज के लोगों ने कुलपति के खिलाफ खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रिंस लोहट ने कहा कि पूरे देश के अंदर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की साफ छवि को धूमिल किया गया है। आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति ने पिछले वर्ष सफाई के कार्य का ठेका एक निजी कंपनी को दे दिया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों को गुरुकुल कांगड़ी विवि से हटा दिया गया। उक्त निजी कंपनी से ही लगातार आज तक सफाई का कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में गुरुकुल में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हुआ। जिससे समस्त सफाई कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। प्रदर्शन करने वालों में संजय कुमार, संजीव कुमार, सोनू, रजत, बंटी, अनिल, राजन, रमेश, सतीश, सुरेंद्र, मंजू, जॉनी, सोनू कुमार, सुभाष, संजीव बाबा, आकाश कुमार, विपिन घावरी, अमित, राजेश, अशोक, चंदन, मनीष आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment