Skip to main content

संतो की मौजूदगी में पतंजलि कन्या गुरुकुलम निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

 

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में शनिवार को पतंजलि कन्या गुरुकुलम बाबा रामदेव ने सन्तो की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया, पतंजलि गुरुकुलम् के नवीन परिसर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्ष्णी पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद जी महाराज के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। जिसमें जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज व साध्वी ऋतंभरा ने भी शिरकत की। यह दो चरणों में पूरा होगा जिसमें प्रथम आज पतंजलि कन्या गुरुकुलम् के भवन का शिलान्यास किया गया। सर्वप्रथम वैदिक मंत्रेेच्चारण के साथ भूमिपूजन किया गया जिसमें सभी शीर्ष संतों ने नींव की ईंट लगाकर दिव्य-भव्य भवन निर्माण की अनुमति प्रदान की। स्वामी रामदेव ने कहा कि लगभग 500 करोड़ की लागत से बन रहे इस भवन में भारत के गौरवशाली इतिहास व गुरुकुल परम्परा के दर्शन होंगे, जहाँ एक ओर दिव्यता होगी तथा दूसरी और भव्यता। उन्होंने कहा कि पतंजलि गुरुकुलम् का उद्देश्य दिव्य व भव्य व्यक्तित्व निर्माण करना है। यहाँ वैदिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा व भारतीय मूल्यों का ज्ञान भी छात्र-छात्रओं को प्रदान किया जाएगा। सीडीएस बिपिन रावत की दुर्घटना में मृत्यु पर स्वामी जी महाराज ने शाजिश की आशंका जताई तथा उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार प्रदान करने की मांग की। नन्हें बच्चों से शास्त्र श्रवण कर कार्ष्णी पीठाधीश्वर पूज्य गुरु शरणानंद जी महाराज ने कहा कि आज जिस तरह से आप सबने हमें चारों खाने चित्त कर दिया है, हम आपसे हारकर अत्यंत प्रसन्न हैं। इनके बराबर तो हमें अब तक याद नहीं है। आप तो हमारे लिए प्रेरणा बन गए। 500 से 1000 सूत्र एक दिन में कण्ठस्थ करना ओलंपिक मैडल प्राप्त करने से भी बड़ी बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृति के विद्यार्थी अक्सर हीन भावना रखते हैं, आप स्वयं में गौरव की अनुभूति रखना, हम सरस्वती के वरद पुत्र हैं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जिन अभिभावकों ने अपने नन्हें-नन्हें बच्चों को वैदिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए गुरुकुलम् भेजा है उनका बहुत बड़ा दिल है। यहाँ से अष्टाध्यायी, धातुपाठ, पंचोपदेश, वेद, उपनिषद् आदि का ज्ञान प्राप्त कर ये बच्चे देश-विदेश में भारतीय ऋषि परम्परा की पताका फहराएँगे। कार्यक्रम में जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि हमारे सम्मुख बैठे छोटे-छोटे बच्चे भावी राष्ट्र निर्माता हैं। विदेशों में आज संस्कृत व भारतीय परम्पराओं को अपनाया जा रहा है किन्तु हमारे देश में लोग पाश्चात्यता की ओर भाग रहे हैं। पतंजलि गुरुकुलम् की स्थापना से भारतीय परम्पराओं व ऋषि संस्कृति को गौरव मिलेगा। वात्सल्य ग्राम की संस्थापिका दीदी माँ ऋतम्भरा पतंजलि गुरुकुलम् के भूमि पूजन का साक्षी बनना स्वयं में गौरव की बात है। इस अवसर पर राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविन्ददेव गिरि ने कहा कि संयमित जीवन व आध्यात्मिक  दृष्टिकोण ही सफल जीवन का मार्ग है। कार्यक्रम में साधना आश्रम, डुमेठ, ऋषिकेश से पूज्य स्वामी प्रेम विवेकानंद ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एन.पी.सिंह,पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. महावीर, विश्वविद्यालय की कुलानुशासिका आचार्या साध्वी देवप्रिया, मुख्य महाप्रबंधक ललित मोहन,विनय कटियार, सहायक कुलानुशासक स्वामी परमार्थ देव,स्वामी आर्शदेव,स्वामी ईशदेव, स्वामी मित्रदेव,साध्वी देवमयी, साध्वी देवश्रुति, वैदिक गुरुकुलम् व वैदिक कन्या गुरुकुलम् के संन्यासी भाई व साध्वी बहनें तथा पतंजलि गुरुकुलम् के छात्र-छात्रएँ उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।