हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बाथरूम में स्नान कर रही महिला के साथ मारपीट करने और दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पथरी पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला के पति ने तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे उसकी पत्नी बाथरूम में स्नान कर रही थी। तभी वहां जल सिंह का बेटा अपनी बाइक से आया। बाथरूम में दरवाजा नहीं था। दरवाजे की जगह महिला ने कपड़ा डाला हुआ था। घर पर कोई नहीं होने के चलते आरोपी ने इसका फायदा उठाते हुए बाथरूम में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और दुष्कर्म किया। शाम को पति के घर लौटने पर पीड़ित महिला ने उसे पूरी जानकारी दी। इसके बाद पति पत्नी थाने पहुंचे जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ पथरी रविंद्र कुमार के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment