Skip to main content

हिंदू रक्षा सेना ने दी ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह को श्रद्धांजलि

 


हरिद्वार। तमिलनाडु में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर हिंदू रक्षा सेना के पदाधिकारियों ने सतनाम साक्षी घाट पर मां गंगा में पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश प्रभारी महंत कमल दास महाराज ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे सैन्य अधिकारी थे। जिनके निधन से भारतीय सेना को गहरा आघात पहुंचा है। क्योंकि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पहले ही भारतीय सेना के 13 जांबाज सिपाही शहीद हो चुके हैं। भारतीय सेना अपने अदम्य साहस और शौर्य के बल पर दिन रात दुश्मनों से देश की रक्षा करती है और दुश्मन की हर घुसपैठ का मुंह तोड़ जवाब देती है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को देश की सेवा के लिए कभी भुलाया नहीं जा सकता। हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश संयोजक स्वामी मोतीराम गिरि महाराज ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह साहस एवं शौर्य की एक साक्षात प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। ऐसे वीर जवानों से ही भारत देश स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जैसे साहसिक सैनिक भारतीय सेना को मजबूती प्रदान करते हैं, जो अपनी नेतृत्व क्षमता और कुशल रणनीति के चलते सेना का मनोबल ऊंचा रखते हैं। देश के इतिहास में उनका नाम सदैव स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला अध्यक्ष अभिनव भारद्वाज, संजय शर्मा, प्रदीप त्यागी, रवि शर्मा, हर्षित, वरुण शर्मा आदि कार्यकर्ता भी शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।