Skip to main content

धर्मनगरी हरिद्वार से नड्डा करेंगे विजय संकल्प यात्रा का शंखनादःमदन कौशिक

 


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार की बैठक अनुराग पैलेस ज्वालापुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने और संचालन भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आगामी 18 दिसंबर को दोपहर 1ः00 बजे पंतदीप मैदान से विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसके पश्चात यात्रा चार दिनों तक हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभाओं में जाएगी। तत्पश्चात यात्रा गढ़वाल की अन्य विधानसभाओं में जाएगी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। यात्रा के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि 17 दिसंबर को अपराहन 3ः00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा हर की पौड़ी पर गढ़वाल और कुमाऊं में जाने वाले विजय संकल्प रथो का गंगा पूजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि 15 दिसंबर को हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभाओं की तैयारी बैठकर आयोजित की जाएंगी। जिनको भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विजय संकल्प यात्रा के गढ़वाल संभाग के संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि यह यात्रा 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी वही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम भी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सुझाव रद्दी शीघ्र सभी विधानसभाओं में जाएंगे और आमजन के सुझाव लेकर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम की व्यवस्था की तैयारियां कार्यकर्ताओं को बाट दी गई हैं। शीघ्र ही पूरे शहर को होर्डिंग बैनर और पोस्टरों से पाट दिया जाएगा। उनके स्वागत में एक ओर जहां महिला मोर्चा द्वारा स्कूटर रैली निकाली जाएगी, वही युवा मोर्चा द्वारा भव्य शंखनाद भी किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का हरिद्वार में कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मयंक गुप्ता, डॉ विनोद आर्य, कामिनी सडाना, डॉक्टर विशाल गर्ग, सुभाष चंद्र, डॉ प्रेमचंद शास्त्री, श्यामल दबोडिया, कुसुम गांधी, मुकेश कौशिक, राजेश शर्मा, सचिन बेनीवाल, अनिल मिश्रा, विदित शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।