हरिद्वार। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने सफाई अभियान चलाते हुए निजी सफाई कर्मचारियों से ज्वालापुर के कटहरा बाजार में नाले की सफाई करायी। अशोक शर्मा ने बताया कि व्यापार मण्डल अध्यक्ष हर्ष वर्मा व संजय बरौनी ने लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने से आ रही समस्या से अवगत कराते हुए सफाई कराने की मांग की थी। व्यापारियों की समस्य का संज्ञान लेते हुए निजी सफाई कर्मचारियों से नाले की सफाई कराई गयी। सभी के सहयोग से ही शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका उद्देश्य है। जनता की सेवा के लिए वे लगातार हाजिर हैं। मेयर अनिता शर्मा भी वार्डो में विकास कार्य कराने के साथ लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, नावेज अंसारी, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, बृजमोहन बडथ्वाल, जगदीप बसवाल, वसीम सलमानी,विशाल राठौर, मनोज जाटव, राजू गिहार, संजीव सहगल, शोभित चैहान आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment