Skip to main content

चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व एक लाख बैठक करेगी भाजपा-मदन कौशिक



 हरिद्वार।  भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा शंकर आश्रम स्थित एक होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से की जाएगी जिसके तहत शनिवार को 3ः00 बजे सर्वप्रथम रथ का पूजन किया जाएगा और उसके अगले दिन यात्रा का शुभारंभ पंतदीप हरिद्वार से शुरू कर शिव मूर्ति  पर समाप्त किया जाएगा। पंतदीप मैदान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। रैली का समापन उत्तरकाशी में होगा। मदन कौशिक ने बताया कि कुमाऊं में यात्रा का शुभारंभ बागेश्वर से और समापन खटीमा में होगा। कुमाऊं में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रैली को प्रारंभ करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि संकल्प यात्रा को विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय मंत्री व संगठन से जुड़े नेता भी संबोधित करेंगे। कौशिक ने बताया कि चुनाव आचार संहिता से पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा में 1000 रूम मीटिंग सहित पूरे प्रदेश में 1 लाख बैठक करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, युवा मोर्चा के सम्मेलन भी चुनाव आचार संहिता से पूर्व किए जाएंगे। कांग्रेस की देहरादून में आयोजित राहुल गांधी की रैली के संबंध में कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश प्रदेश के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में स्पष्ट बहुमत ही नहीं बल्कि 60 से अधिक सीटें मिलेंगी और कांग्रेस का प्रदेश से सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने कहा की आचार संहिता लगने से पहले पूरे प्रदेश में एक सप्ताह का एक महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें हर विधानसभा के सभी क्षेत्रों में बूथ स्तर पर मीटिंग की जाएगी और साथ ही साथ महिला मोर्चा और युवा मोर्चा का सम्मेलन भी किया जाना है वह भी इसी चुनावी घोषणा से पहले किया जाएगा। अवैध खनन को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सरकार कभी भी अवैध खनन के पक्ष में नहीं रही है और उन्होंने अवैध खनन को लेकर संबंधित अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी कि किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन नहीं किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री राजू भंडारी, जिला महामंत्री विकास तिवारी, मयंक कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।