Skip to main content

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरोध में निकाला पैदल मार्च,किया प्रदर्शन

हरिद्वार। कृष्णा नगर स्थित मेयर कार्यालय से सिंहद्वार चैक तक मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने सिंहद्वार पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियां जनता पर भारी पड़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी जीत हासिल करेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में लोग महंगाई से त्रस्त हैं और भाजपा नेता जनता को जुमले सुनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल व अन्य खाद्य पदार्थ दिनोंदिन महंगे होते जा रहे हैं जिससे जनता परेशान है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि खनन पर प्रदेश सरकार चुप्पी साधे बैठी है। सवाल करने पर कोई ठोस जवाब नहीं मिलता। चारों तरफ लूट खसोट चल रही है। महिला जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर पार्षद उदयवीर सिंह चैहान, अनुज सिंह, जफर अब्बासी, सोहेल कुरेशी, राजीव भार्गव, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन, अमन गर्ग, शोकिन गौड़, अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, शिवम अग्रवाल, नीतू बिष्ट, राजेंद्र बालियान, सत्यनारायण शर्मा, सुंदर मनवाल, सुषमा सहगल, सृष्टि बिष्ट, दीप सिंह, लव गुप्ता, अनिल भास्कर, सपना सिंह, ललिता तनेजा, नावेज अंसारी, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, नकुल माहेश्वरी, वसीम सलमानी, संदीप कुमार, जेपी सिंह, दिनेश अग्रवाल, अनिल कटारिया, सरफराज गौड़, मनीष सचदेवा, अर्जुन शर्मा, दीपक, तस्लीम कुरैशी, अनीस कुरेशी, प्रदीप कुमार, कामेश्वर सिंह, दीपक राजपूत, बृजमोहन बर्थवाल, कालूराम, गौरव, हरद्वारी लाल, अजय दास महाराज, मोनू कुमार, दिनेश वालिया, रजत जैन, राजकुमार ठाकुर, चंद्र प्रभा, सुधांशु जोशी, अर्जुन, संजीव सहगल, अजय शर्मा, अशोक कुमार, सोनू कश्यप, नरेश सिंह, रणवीर शर्मा, शाहिद अंसारी, नवाज अब्बासी, महेंद्र गुप्ता, बबलू शर्मा, सुरेश तेश्वर, पूनम, नौशाद अब्बासी, मनोज जाटव, शिवम खेवड़िया, समर्थ अग्रवाल, अनिल ठाकुर, सागर निषाद आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।