हरिद्वार। पिथौरागढ़ से खजाना ड्यूटी के लिए आ रहे पुलिसकर्मियों के वाहन की थाना श्यामपुर क्षेत्र अनियंत्रित डंपर से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में घायल तीन पुलिसकर्मियों में से एक पुलिस कर्मी की टांग ऑपरेशन के दौरान काटनी पड़ गई। श्यामपुर पुलिस ने इस संबंध में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमादर्ज कर लिया है। दुर्घटना बुधवार को घटित हुई थी। पिथौरागढ़ के धारचूला में तैनात एसआई मोहन चन्द्र जोशी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सात दिसंबर को पुलिस लाईन पिथौरागढ़ से खजाना डयूटी में चार वाहन में सवार पुलिसकर्मी देहरादून के लिए रवाना हुए थे। बुधवार को करीब एक बजे गैंडीखाता पहुंचते ही एक वाहन को डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वाहन चालक राजेश पाल और आरक्षी मुकेश कुमार डोबरियाल व विक्रम महर को काफी चोट आई। अन्य वाहनों में आगे पीछे चल रहे पुलिसकर्मियों ने घायलों को श्यामपुर पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा।हालत गंभीर होने पर पुलिसकर्मियों को ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पुलिसकर्मी मुकेश कुमार की टांग काटनी पड़ गई। पुलिस कर्मियों का सरकारी असलहा एसएलआर राइफल भी क्षतिग्रस्त हो गई। श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चैहान के अनुसार घायलों की हालत अब ठीक है। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment