हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने दो सूत्रीय मांग को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय से विकास भवन तक पैदल मार्च निकाला। रैली में जिले भर के एनएचएम कर्मी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। एनएचएम कर्मचारी हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान और आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही नियुक्ति प्रक्रिया को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। पिछले पांच दिनों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर हैं। जिसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। मेला अस्पताल में मनोचिकित्सक और एक फिजिशियन समेत कई स्वास्थ्य कर्मी कार्य बहिष्कार में शामिल हैं। इससे बुधवार को भी बीपी, शुगर की जांच नहीं हो पाई। वही मांगो को लेकर बुधवार को संविदाकर्मियों ने विरोध रैली निकाली। मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.मनवीर सिंह, महामंत्री वर्णिक चैधरी, उपाध्यक्ष रमिंदर सिंह कालरा, रोशनी नोटियाल, डॉ. विवेक खन्ना, कमल पांडेय, आशुतोष भटट, डॉ. प्रियंका, प्रीति, अनुदीप, डॉ. कविता, डॉ. जयश्री त्रिपाठी, अश्वनी, ब्रजेश, अनुज गुप्ता, आशुतोष भटट, डॉ. विकाश, संजीव, अनुज, धर्मेंद्र शर्मा, विशाल शर्मा, आशीष शर्मा, रितू रावत, राहुल सैनी, कमल पांडेय, सुखवीर, शाहिल, सलीम, अवनीश कुमार, हिमांशु, प्रीति डंगवाल, नीतू बिष्ट, प्रदीप नेगी, संजय चैहान, अंकित सैनी, यशवंत, कुलवीर, विनोद रावत, फरजाना आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment