हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के कर्मचारी बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। एनएचएम कर्मियों ने उनके विषय को कैबिनेट की बैठक में रखने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी मांगों पर सरकार की ओर से भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने मौके से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक को फोनकर उनकी मांगों के विषय पर चर्चा भी की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन को स्वास्थ्य मंत्री ने वार्ता का आश्वासन दिया था। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के आश्वासन के बाद भी वार्ता नहीं हो पायी। बुधवार को एनएचएम कर्मी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास के पहुंचे। एनएचएम कर्मियों का प्रतिनिधत्व कर रहे कमल पांडेय ने कौशिक से कर्मियों की मांग को कैबिनेट में रखने की मांग की। कौशिक ने एनएचएम कर्मियों को इसका आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह, महामंत्री वर्णिक चैधरी, कमल पांडेय, डॉ. विवेक खन्ना, डॉ. अंजु चैहान, डॉ. प्रियंका सोनू, डॉ. इंदु, डॉ. प्रियंका चैधरी, प्रीति चैहान, अवधेश सिंह, चेतन सैनी, सुमित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment