Skip to main content

भारत की महान विभूति थे ब्रह्मलीन स्वामी लोकेशानंद गिरी-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

 हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि धर्म के संरक्षण संवर्धन में संत महापुरुषों ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है और महापुरुषों का जीवन सदैव ही समाज हित में समर्पित रहता है। कनखल स्थित श्री लोकेश धाम में ब्रह्मलीन जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लोकेशानंद गिरी महाराज की 23वीं पुण्यतिथी पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भारत की महान विभूति ब्रह्मलीन स्वामी लोकेशानंद गिरि महाराज एक विद्वान एवं तपस्वी संत थे। जिन्होंने अपने कुशल व्यवहार एवं आचरण के माध्यम से समाज को धर्म का सकारात्मक संदेश प्रदान किया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुषों के सानिध्य में ब्रह्मलीन स्वामी लोकेशानंद गिरी महाराज के कृपा पात्र शिष्य स्वामी सदाशिवानंद गिरी महाराज को तिलक चादर भेंट कर महंताई प्रदान की गई और लोकेश धाम का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद गिरी महाराज एवं श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरी महाराज ने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। उनकी शिक्षाएं सदैव समाज को जागृत कर मार्गदर्शन करती हैं। महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद एवं श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत दामोदर दास महाराज ने कहा कि योग्य गुरु को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। स्वामी सदाशिवानंद गिरि महाराज एक विद्वान संत हैं। जो लोकेश धाम आश्रम का कुशल संचालन करते हुए सनातन परंपराओं का निर्वहन करेंगे और अपने गुरु द्वारा गंगाखेड से प्रारंभ किए गए सेवा प्रकल्पों में निरंतर बढ़ोतरी करेंगे। लोकेश धाम आश्रम के नवनियुक्त उत्तराधिकारी स्वामी सदाशिवानंद गिरि महाराज ने सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो दायित्व उन्हें संत समाज द्वारा सौंपा गया है। उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपना संपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे। उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके अधूरे कार्य को पूर्ण करना ही मेरे जीवन का मूल उद्देश्य होगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप, महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज, महंत दुर्गादास, स्वामी रवि देव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी गिरधर गिरी, स्वामी दर्शनानन्द गिरी, महंत प्रह्लाद दास, महंत जसविंदर सिंह, स्वामी सच्चिदानंद गोस्वामी, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद अवधूत, बाबा हठयोगी सहित बड़ी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।